Latehar : श्री सूर्यनारायण पूजा समिति शहर के औरंगा नदी छठ घाट पर भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण करा रही है. मंदिर निर्माण में समाज के हर तबके के लोगों का सहयोग मिल रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को सरयु ग्राम निवासी कृष्णा प्रसाद व प्रतिमा देवी ने अपनी बेटी स्वाति कुमारी के नाम पर 11 हजार की सहयोग राशि मंदिर समिति को दी. स्वाति कुमारी ने समिति को नगद राशि प्रदान कर रसीद प्राप्त किया. मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह व उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने इसके लिए आभार प्रकट किया.
लातेहार : सूर्य मंदिर निर्माण के लिए 11 हजार की सहयोग राशि दी
Last Updated: Jun 27, 2024 12:00 AM (IST)