Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिस की गांधीगीरी, यातायात नियम तोड़ने वालों को गुलाब फूल की भेंट

Latehar: लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर पुलिस लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान चला रही है. बारवाडीह के छिपादोहर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने अभियान की शुरुआत गांधीगीरी तरीके से की. छिपादोहर थाना क्षेत्र में यातायात नियमों को तोड़ने वाले लोगों को दंडित करने के बजाय उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया गया. उनके समक्ष हाथ जोड़कर यातायात नियमों के पालन करने की अपील की गयी. अपने साथ-साथ अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखने की अपील भी की गयी. इस दौरान सब इंस्पेक्टर काशी महली, रंजीत कुमार औऱ आईआरबी की टीम मौजूदगी थी. इसे भी पढ़ें–राष्ट्रपति">https://lagatar.in/kunal-shadangi-met-the-president-urged-to-take-initiative-on-6-matters/">राष्ट्रपति

से मिले कुणाल षाड़ंगी, 6 मामलों पर पहल करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही