Search

 
 
 

लातेहार: आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सभी आरोपी अरेस्ट

 
Latehar: एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, रविवार को वह युवती आदिवासी महुआडांड बाजार आयी थी. वापस घर जाने के क्रम में युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और झाड़ियों में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जाता है कि युवकों की संख्या चार थी. युवकों ने पीड़िता को इस घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी दी. लेकिन युवती ने घर जा कर इसकी जानकारी परिजनों को दी. सोमवार को परिजन व ग्रामीण महुआडांड़ थाना पहुंच कर मामले की जानकारी दी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी महुआडांड़ के ही रहने वाले हैं. पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए युवती को सदर अस्पताल भेजा. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-laid-the-foundation-stone-of-jharkhand-bhawan-in-mumbai/">CM

हेमंत सोरेन ने किया मुंबई में झारखंड भवन का शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही