Search

 
 
 

लातेहार : 16 सितंबर को मनायी जायेगी गणिनाथ गोविंद की जयंती, समिति का पुनर्गठन

 
Latehar: अखिल भारतीय मध्य देशीय हलवाई समाज के बरवाडीह प्रखंड इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष आनंद प्रसाद उर्फ नंदू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 16 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. जयंती रेलवे क्लब, बरवाडीह परिसर में मनायी जायेगी. कार्यक्रम प्रात: नौ बजे से पूजा अर्चना और झंडोत्तोलन के साथ शुरू होगा. प्रसाद वितरण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अजीत कुमार को अध्यक्ष, अरविंद कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, संजय कुमार संजू को सचिव, सिद्धनाथ प्रसाद को कोषाध्यक्ष व रामनाथ प्रसाद को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में महेंद्र प्रसाद, संतोष प्रसाद, प्रेमचंद प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, विजय प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, छोटू कुमार व मनोज कुमार आदि को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modi-said-india-is-standing-on-the-cusp-of-a-new-era-of-economic-prosperity/">प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा, आर्थिक समृद्धि के नये युग के मुहाने पर खड़ा है भारत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही