Search

 
 
 

लातेहार : गांव चलो अभियान का आयोजन, सैदूप गांव पहुंचे भाजपा नेता

 
Barwadih, Latehar: भाजपा का गांव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन मोरवाई पंचायत के सैदूप गांव में किया गया. मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह और सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद समेत पार्टी के कई नेता इसमें शामिल शामिल हुए. उन्होने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी. कार्यक्रम मे भाजपा के संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भी मनाई गई. जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति का उत्थान किया है. जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ-साथ उसे धरातल पर भी उतरने का काम किया है. प्रवास कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं के द्वारा एक बार फिर से मोदी सरकार और चार सौ पार का नारा को दीवार पर लिखा. मौके पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, अंकित गुप्ता, अमीन सिंह, विष्णुदेव सिंह, बाबूलाल सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम सिंह, समेत काफी सख्या में महिला पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-elections-nawaz-sharif-intensifies-efforts-to-form-coalition-government-after-fractured-mandate/">पाकिस्तान

चुनाव : खंडित जनादेश के बाद नवाज शरीफ ने गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास तेज किये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही