Search

 
 
 

लातेहार : गायत्री परिवार ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

 
Latehar : शहर के चंदनडीह स्थित प्रज्ञा कुंज में अखिल भारतीय गायत्री परिवार के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. व्यवस्थापक संदीप कुमार ने बताया कि इस शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया. उन्होंने रक्तदाताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी की जान बच सकती है. गायत्री परिवार के जिला प्रतिनिधि दिलेश्वर यादव ने कहा कि रक्तदान करने से लोगों को जीवनदान मिलता है. शिविर में देवेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, प्रतीक कुमार, रंजन प्रसाद, राजाराम दिवाकर, बाबुल पारिक, श्रीकांत चौधरी और मुकेश प्रसाद ने रक्तदान किया. शिविर को संबोधित करते हुए ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में एक नयी उर्जा का संचार होता है. एक स्वस्थ्य मनुष्य तीन माह के अंतराल में रक्तदान कर सकता है. शिविर में जवाहर प्रसाद, संदीप भुइयां, भोला प्रसाद, अनीता देवी, लव कुमार तिवारी, चंदन कुमार, प्रकाश गुप्ता, संजीव पंडित व वीरेंद्र प्रसाद समेत कई लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें–दुर्गा">https://lagatar.in/distribution-of-durga-saptashati-in-501-houses-regarding-durga-puja/">दुर्गा

पूजा को लेकर 501 घरों में दुर्गा सप्तशती का वितरण [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही