Search

लातेहार : जेंडर जस्टिस सेंटर खोला जायेगा, महिला हिंसा के खिलाफ फैलाई जाएगी जागरूकता

Latehar: प्रखंड सह अंचल कार्यालय, महुआडांड़ के सभागार में बीडीओ अमरेन डांग की अध्यक्षता में बैठक हुई. महिला हिंसा के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने के उदेश्य से केंद्र सरकार के द्वारा जेंडर जस्टिस सेंटर के संचालन का निर्णय लिया गया है. बीडीओ ने बताया कि जेंडर जस्टिस सेंटर फॉर एवेरनेस एगेंस्ट वूमन वायलेंस (Gender Justice Center for awareness against women violence) के तहत महुआडांड़ में अलग-अलग चार कलस्टर के कुल चार संकुल संगठनों में जेंडर जस्टिस सेंटर का संचालन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जेंडर जस्टिस सेंटर के माध्यम से महिला हिंसा के खिलाफ लोगों में जागरुकता लायी जायेगी. सेंटर का संचालन जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला संगठनों द्वारा किया जाएगा. इसका प्रमुख उद्देश्य महिला हिंसा की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं और युवतियों को सरकारी तंत्र के सहयोग से न्याय दिलाना, समाज में महिला हिंसा और जेंडर आधारित भेदभाव के खिलाफ जागरुकता फैलाना है. मौके पर जेएसएलपीएस के तेजू सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नगर">https://lagatar.in/nagar-panchayats-vigilance-team-raided-on-the-third-day-as-well/">नगर

पंचायत की विजिलेंस टीम ने तीसरे दिन भी मारा छापा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp