Search

लातेहार : NH पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे लोग, आवागमन बाधित

Ashish Tagore Latehar : रांची-मेदिनीनगर नेशनल हाइवे-75 पर स्थित माको मोड़ के पास आज शनिवार सुबह एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. उस रास्ते से जा रहे कुछ लोगों की जान बाल-बाल बची. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सड़क पर पेड़ से गिरने से काफी देर तक आवागमन भी बाधित रही. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. (पढ़ें, गिरफ्तारी">https://lagatar.in/cm-is-not-going-to-ed-office-due-to-fear-of-arrest-this-fear-is-good-babulal/">गिरफ्तारी

के डर से ईडी ऑफिस नहीं जा रहे CM, ये डर अच्छा है : बाबूलाल )

तीन-चार दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक विशालकाय पेड़ चरचर आवाज करती हुई सड़क की ओर झुकने लगी. तभी लोगों ने सड़क के दोनों ओर से जा रही गाड़ियों को रोका. तब जाकर बड़ा हादसा टला.  बता दें कि विगत तीन-चार दिनों से शहर में रूक-रूक कर मूसलाधार बारिश हो रही है. ऐले में मिट्टी पूरी तरह गीली हो गयी है. इसी वजह से विशालकाय पेड़ जड़ समेत जमीन से उखड़ कर सड़क पर गिर गया. इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-mohan-bhagwat-and-hosabale-lauded-passage-of-womens-reservation-bill/">आरएसएस

प्रमुख मोहन भागवत और होसबाले ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की सराहना की

इस रास्ते से जाती हैं कई वाहनें

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे और निवर्तमान वार्ड पार्षद जीतेद्र पाठक मौके पर पहुंचे. उन्होंने वरीय अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी. तब नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर पेड़ को हटाने के लिए नगर पंचायत के कर्मी वहां पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक पेड़ की टहनियों की कटाई कटर मशीन से की जा रही थी और आवागमन बाधित था. हालांकि यात्री बस बाइपास मोड़ से भाया राजहार व गांधी कॉलेज होकर करकट ग्राम के पास एनएच-75 पर निकल कर गंतब्य की ओर जा रहे थे.

एनएच-75 अति व्यस्ततम पथ है

बता दें एनएच-75 अति व्यस्ततम पथ है. इस पथ पर रांची-मेदिनीनगर के लिए सैकड़ों बसें चलती हैं. इसके अलावा टाटा व रांची से एनएच-75 होकर औरंगाबाद, डिहरी व वाराणसी के अलावा मध्य प्रदेश के लिए कई भारी वाहन व ट्रकों के चेचिस आदि यहां से गुजरती है. ऐसी परिस्थति में सड़क में पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसे भी पढ़ें : नया">https://lagatar.in/congress-is-not-liking-the-new-parliament-building-said-this-is-modi-multiplex/">नया

संसद भवन कांग्रेस को रास नहीं आ रहा, कहा, यह मोदी मल्टीप्लेक्स है, सत्ता परिवर्तन के बाद बेहतर उपयोग करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//