Search

 
 
 

लातेहार : पुलिसकर्मियों की कलाईयों पर छात्राओं ने बांधी राखियां, सुरक्षा का लिया वचन

 
Latehar:  महुआडाड़ थाना परिसर में रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया. लातेहार अंचल की सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की बहनों ने थाना परिसर पहुंचकर पुलिस के सभी जवानों की कलाईयों पर राखी बांधकर सुरक्षा का वचन लिया. बहनों ने पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई. मौके पर थाना प्रभारी रतन टुडू ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक सौहार्द्र बढ़ता है. जिस आदर और सम्मान के साथ इन बहनों ने राखियां बांधी है, हम भी जीवन भर देश और समाज की सभी बहनों की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं. वहीं पुअनि संजय रतन ने कहां कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे थाना परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुअनि रोशन कुमार, पुअनि कमर आलम, पुअनि संजय रतन, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता, अर्जुन सिंह, श्याम लाल, महेंद्र सिंह, बहन कमला, सुमंती, पार्वती समेत पुलिस के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-dalma-bachao-samiti-opposes-the-safari-plan/">चांडिल

: दलमा बचाओ समिति ने सफारी योजना का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही