Search

 
 
 

लातेहार : छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

 
Balumath, Latehar: बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत परियोजना इंदिरा गांधी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय कें छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर आदर्श नगर, मुरपा मोड़, कसियाडीह, प्रखंड कार्यालय व दिवाकर नगर होते हुए गुजरी. इस दौरान इस मतदाता जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं पहले मतदान फिर जलपान, सब काम छोड़ दो पहले मतदान दो, मतदान है हमारा अधिकार,लोकतंत्र का यह अधिकार वोट न जाये बेकार जैसे कई नारे लगा रहे थे. मतदाता जागरूकता रैली के बारे में शिक्षक निर्मल सिन्हा ने बताया कि इसके तहत क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-pledge-taken-to-protect-trees-raksha-sutra-tied/">हजारीबाग

: पेड़ों की रक्षा का लिया गया संकल्प, बांधा गया रक्षासूत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही