Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः पैदल चल रही थी बच्ची, अचानक गिरी और हो गयी मौत

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेबना गांव में मंगलवार को एक बच्चील की अचानक मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान गांव के लखन गंझू की 12 वर्षीया बेटी नैना कुमारी  के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के बाहर पैदल चल रही थी. इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई. बच्ची के बेहोश होने से घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. ड्यूटी पर तैनात डॉ. अशोक कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 


डॉ. अशोक कुमार ने बच्ची को हार्ट अटैक आने की आशंका जताई है. बच्ची की अचानक मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही