Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सरस्वती विद्या मंदिर में नवरात्र पर कन्या पूजन व झांकी

Advertisement
Advertisement
Latehar: सरस्वती विद्या मंदिर में नवरात्र के मौके पर कन्या पूजन और दुर्गा की नौ रूपों की झांकी निकाली गयी. कक्षा नौ व दस की छात्राओं ने दुर्गा की नौ रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की झांकी प्रस्तुत की. निमिया के गाछी मैया झूलनी झुलनवा... भक्ति गीत पर जीवंत अभिनय से लोगों को खूब प्रभावित किया. मौके पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर व आरएसएस के जिला कार्यवाह धर्मेंद्र जयसवाल ने कहा कि महिषासुर का मर्दन करने के लिए मां दुर्गा ने अवतरण लिया था. इसे भी पढ़ें-ब्रिटिश">https://lagatar.in/british-prime-minister-rishi-sunak-reached-israel-met-netanyahu-showed-solidarity-against-terrorism/">ब्रिटिश

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इजराइल पहुंचे, नेतन्याहू से मिले, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई

अभिनय देखकर लगा कि हमलोग देवलोक में हैं : प्राचार्य

विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि प्रतिभागियों ने काफी मेहनत की है. अभिनय देख कर लग रहा था कि हम सभी देवलोक में हैं. उन्होंने कहा कि हमें हमारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति पर गर्व है. मौके पर आचार्य लालबहादुर राम, शशिकांत पांडेय , विजय पाठक, ओंकार नाथ सहाय , राधे श्याम मिश्र , ममता त्रिपाठी, सुरेश ठाकुर , नीलम अंबष्टा, रेणु गुप्ता , गीता कुमारी, गोपाल प्रसाद, रितेश रंजन गुप्ता, धर्मप्रकाश प्रसाद, पूनम गुप्ता, आलोक कुमार पांडेय, फूलचंद सिंह, कपिल देव प्रमाणिक, रविकांत पाठक, राकेश कुमार सिन्हा, रविंद्र कुमार पांडेय, दीपक कुमार शर्मा, विकास कुमार गुप्ता, रजनी नाग, श्वेता श्रीवास्तव, अनुजा कुमारी, उपासना कुमारी, शिल्पा पाठक, आकाश कुमार सेन, मधु व खुशबू तिवारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-gandhis-vision-of-social-unity-and-equality-is-the-way-forward-president/">बिहार

: गांधी का सामाजिक एकता और समानता का दृष्टिकोण ही आगे का रास्ता : राष्ट्रपति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही