Search

 
 
 

बरकाकाना-बरवाडीह रेलमार्ग पर लडकी का कटा हुआ शव बरामद

 

Latehar: बरकाकाना-बरवाडीह रेलमार्ग पर लडकी का कटा हुआ शव बरामद हुआ है. लातेहार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास गुरुवार की सदर थाना पुलिस ने एक 14 साल की लड़की का शव बरामद किया है. पोल संख्या 217/5-7 के बीच अप रेल लाइन के बगल में उसका शरीर दो हिस्सों में कटा हुआ था. लडकी की पहचान खैरा मानकेरी गांव निवासी सुलेचन उरांव की बेटी आशा कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

मानसिक रूप से अर्द्धविक्षित थी लडकी

जानकारी के अनुसार लडकी बुधवार की रात करीब दस बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी. परिजनों ने सुबह उठने पर देखा कि वह अपने कमरे से गायब है. आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने पर उसका पता नहीं चला.

इसी दौरान लोगों ने बताया कि लातेहार स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास रेल लाइन पर किसी लड़की का शव पड़ा हुआ है. परिजन जब वहां पहुंचे तो उसकी पहचान आशा कुमारी के रूप में की गई.

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि लड़की की मौत ट्रेन से कटने से हुई है या फिर उसकी हत्या कर हादसे का रंग देने की कोशिश की गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही