Latehar : जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित सोहर गांव के जंगल से एक लड़की का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान सोहर ग्राम निवासी दीपक मुंडा की 16 वर्षीय बेटी अनुपम मुंडा के रूप में की गयी है. परिजनों ने कपड़े और पैरों में बंधे धागे से अनुपम मुंडा का शव होने की पुष्टि की है. परिजनों ने बताया कि अनुपम मुंडा 26 फरवरी शिवरात्रि के दिन मेला देखने टांगीनाथ धाम गयी थी. उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आयी. काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला.
लातेहार : जंगल से लड़की का सड़ा-गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: Mar 10, 2025 12:00 AM (IST)