Search

 
 
 

लातेहार: लाभुकों के बीच बकरा और बकरियां वितरित

 
Latehar: स्‍थानीय मत्‍स्‍य हेचरी परिसर में मुख्‍यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शनिवार को सदर प्रखंड के 12 लाभुकों के बीच बकरा व बकरियों का वितरण किया गया. जिला पशुपालन पदाधिकारी देवनाथ चौरसिया व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी हरेंद्रपाल भगत ने बकरा व बकरियों का वितरण किया. चौरसिया ने लाभुकों से बकरीपालन कर आत्‍मनिर्भर बनने की अपील की. उन्‍होंने बताया कि सभी बकरी व बकरों का बीमा है. अगर एक साल के अंदर पशुधन की क्षति होती है तो उन्‍हें क्षतिपूर्ति मिलता है. उन्‍होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभुकों को ग्रामसभा से पारित कराना पड़ता है. उसके बाद ही इस योजना का लाभ मिल सकता है. उन्‍होंने कहा कि सरकार ग्रामीणों की आय बढ़ाने के लिए हर स्‍तर पर प्रयास कर रही है. लोगों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी भगत ने बताया कि सदर प्रखंड के शीशी, नेवाड़ी, सासंग, मोंगर, पांंडेयपूरा और हेठ पोचरा पंचायतों के कुल 12 लाभुकों के बीच चार बकरी व एक बकरा का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें-  दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-cm-rekha-gupta-met-pm-modi-also-met-common-people/">दिल्ली

की CM रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात,आम लोगों से भी मिलीं…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही