Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पूजा पंडालों व घरों में की गयी मां चंद्रघंटा की पूजा

Advertisement
Advertisement
Latehar :   शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शहर के सभी पूजा पंडालों व आवासीय परिसरों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गयी. श्री वैष्णव दुर्गा बाड़ी में पुरोहित त्रिभुवन पांउेय ने पूजा संपन्न करायी. उन्होंने कहा कि मां चंद्रघंटा गरूड़ पर आरूढ़ होती है. उग्र प्रकोप व रौद्रता से युक्त रहती है. मौके पर मुख्य यजमान संजय प्रसाद सप्तीक उपस्थित रहे. इसके अलावा राजा दुर्गा बाड़ी, प्रखंड सह वन कार्यालय परिसर, करकट स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति में माता की अराधना की गयी.

सप्तमी को खुलेंगे पूजा पंडालों के पट 

रेलवे स्टेशन के नवरंग चौक स्थित नव युवक संघ, डुरूआ बाजार स्थित सोमेश्वर शिव परिसर व रेलवे कॉलनी परिसर में भी विधि विधान के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा की गयी. शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को सभी पूजा पंडालों के पट खुलेंगे. इससे पहले षष्टी तिथि को बेलवरण के साथ माता का आह्वन किया जायेगा. त्रिभुवन पांडेय ने बताया कि इस वर्ष माता का आगमन हाथी पर हुआ है. यह सुख व समृद्धि का परिचायक है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही