Search

 
 
 

लातेहार : शादी में जाना पड़ गया महंगा, बंद घर में चोरों ने किया हाथ साफ

 
Latehar:  घर बंद कर शादी में जाना बबलू चंद्रवंशी को महंगा पड़ गया. इधर वे घर बंद कर सपरिवार शादी में गये, उधर चोरों ने घर सुनसान पाकर चोरी कर ली. घटना बरवाडीह थाना क्षेत्र के गढ़वाटांड की है. सौम्या ब्यूटी पार्लर व किराना दुकान चलाने वाले बबलू चंद्रवंशी गुरूवार को पलामू जिला के चैनपुर में अपने एक रिश्तेदार के घर पूरे परिवार के साथ शादी में गये थे. शुक्रवार की सुबह जब वह अपने घर लौटे तो देखा कि मेन गेट व सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश किया तो देखा कि आलमारी का भी ताला टूटा हुआ है. चंद्रवंशी ने बताया कि इस चोरी में तकरीबन चार लाख रूपये नगद समेत स्वर्णाभूषणों की चोरी चोरो ने कर ली है. उन्होने तत्काल इसकी सूचना बरवाडीह थाना को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर तफ्शीश शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/fire-breaks-out-at-ntpc-north-karnapura-power-plant-in-chatra/">चतरा

के NTPC नॉर्थ कर्णपुरा पावर प्लांट में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही