Search

 
 
 

लातेहारः रेलवे आरओएच शेड में घुसी मालगाड़ी, बाल–बाल बचे रेल कर्मी

मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि 10 से 12 खड़ी वैगन (रैक) जिसमें कर्मी कार्य कर रहे थे, सब को धकेलते हुए अपने साथ ले गई. वहीं,  खड़े एक हाइड्रा को भी 25 फीट तक घसीटते ले गई. हाइड्रा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच में फंस गया.
 

Latehar : लातेहार जिले बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया. हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. बरवाडीह आरओएच शेड में सेंटरिंग का कार्य चल रहा था, इसी दौरान एक मालगाड़ी तेज रफ्तार में पीछे से आकर शेड में घुस गई. उस समय शेड में वेल्डिंग व अन्य मेकेनिकल कार्य में करीब 40 रेलवे कर्मी लगे थे.


मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि 10 से 12 खड़ी वैगन (रैक) जिसमें कर्मी कार्य कर रहे थे, सब को धकेलते हुए अपने साथ ले गई. वहीं,  खड़े एक हाइड्रा को भी 25 फीट तक घसीटते ले गई. हाइड्रा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच में फंस गया. घटना के समय  हाइड्रा में चालक नहीं था. रेल कर्मियों ने बताया कि हम सभी अपने अपने काम में लगे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से मालगाड़ी पीछे से आने लगी. पूरे आरओएच शेड में कोयले की धूल से अंधेरा छा गया. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा था. सभी कर्मी काम छोड़कर पीछे हट गए तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी शेड में खड़ी 10 से 12 रैक में टकराई और रेक को लेते हुए पीछे खड़ी हाइड्रा से चपेट में ले लिया. 

 

इस घटना में शेड में काम कर रहे वेल्डर राकेश कुमार, धीरज कुमार, आकाश कुमार, जेपी सिंह, डेविड सिंह, मनीष कुमार, चंदन पाल, नितेश कुमार, राजेश कुमार, राम कृष्ण कुमार, प्रवेश कुमार, रोहित पाठक, अशोक कुमार, हरि राम, एस सी पाल, बबलू खान, शहजाद खान, श्यामदेव सिंह सहित अन्य कर्मियों की जान बच गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही