Search

 
 
 

लातेहार : ’सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की शुरुआत, बैजनाथ राम ने कहा- सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ

 
Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के हुटाप पंचायत भवन परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत हुई. इस मौके पर विधायक बैजनाथ राम, मुखिया सुखू सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर क्षेत्रीय कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया. इसे भी पढ़ें-स्पीकर">https://lagatar.in/speaker-rabindranath-mahto-filed-the-answer-in-the-high-court-know-the-matter/">स्पीकर

रवींद्रनाथ महतो ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानें मामला

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे-विधायक

इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विधायक बैजनाथ राम ने कहा कि सरकार आपके द्वार एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के कार्यक्रमों की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ गांव की अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. इससे लोगों को सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि आप सभी अपनी सारी समस्याओं से संबंधित आवेदन इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें दे. आपके सभी आवेदनों पर विचार करते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी. सभी ग्रामीण ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में आएं और इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें-पटमदा">https://lagatar.in/patmada-under-your-scheme-your-government-program-camp-was-organized-in-kamalpur-villagers-gathered/">पटमदा

: आपकी योजना आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत कमलपुर में लगा शिविर, उमड़े ग्रामीण

ये रहे मौजूद

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मोतीलाल, जिला अध्यक्ष सुरेश गंझू, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इजहार, प्रखंड सचिव प्रखंड उपाध्यक्ष सरफराज राजू प्रसाद गुप्ता सक्रिय सदस्य बबलू मुंडा, पंचायत अध्यक्ष हुटाप रामधन, गंज प्रखंड कोषाध्यक्ष बलदेव गंझू पंचायत सचिव समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही