Search

 
 
 

लातेहार: बारी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 
Latehar: चंदवा प्रखंड के बारी पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में विधायक वैद्यनाथ राम शामिल हुए. विधायक ने ग्रामीणों को कई योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. विधायक ने पलायन को अभिशाप बताया. कहा कि सरकार हर गांव मे कम से कम पांच योजनाएं संचालित कर रही है. इसके अलावा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना चलायी जा रही है. इस योजना से 25 लाख रुपए तक की ऋण 40 प्रतिशत अनुदान पर दी जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पशुधन योजना के तहत लाभुकों को 90 प्रतिशत अनुदान पर गाय, बकरी, मुर्गी और बत्तख चूजा दिया जा रहा है. इसका लाभ उठाकर ग्रामीण आत्मनिर्भर हो सकते हैं. कार्यक्रम में बीडीओ विजय कुमार, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुरेश गंझू, मुखिया सुष्मिता कुमारी, अंकित पांडेय, रंजीत कुमार और दीपक कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–  उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-pm-modi-reaches-kedarnath-temple-offers-prayers-performs-rudrabhishek-to-lord-shiva/">उत्तराखंड

: प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ मंदिर पहुंचे, पूजा अर्चना की, भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही