Search

 
 
 

लातेहार: ग्राम सभा की बैठक संपन्न, संवैधानिक अधिकार पर चर्चा

 
Latehar: चंदवा प्रखंड के चकला पंचायत में ग्रामीणों ने बैठक की. यह बैठक रूढ़िगत पारंपरिक व्यवस्था के साथ ही संवैधानिक अधिकार पर चर्चा करने के लिए किया गया. इसमें ग्रामीणों को रूढ़िगत पारंपरिक व्यवस्था के साथ ही संवैधानिक अधिकार की जानकारी दी गयी. बैठक ग्राम प्रधान भुनेश्वर गंझू की मौजूदगी में किया गया. बताया जाता है कि केंद्र सरकार द्वारा हिंडाल्को कोल ब्लॉक के लिए चकला पंचायत क्षेत्र आवंटित किया गया है. इसके अधिकारी और कर्मचारी जमीन एक्वायर करने में लगे हैं, ताकि काम किया जा सके. दूसरी ओर ग्रामीण सजग हैं. वे अपने अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं. इसे लेकर बैठक की गयी. ग्रामीणों ने बैठक में संविधान के द्वारा दिये गये अधिकार पर चर्चा की. इसे भी पढ़ें- एकनाथ">https://lagatar.in/rahul-narvekar-of-eknath-shinde-faction-wiil-be-new-speaker-of-maharashtra-legislative-assemblydefeated-rajan-salvi-of-maha-vikas-aghadi/">एकनाथ

शिंदे गुट के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नये स्पीकर, महा विकास अघाड़ी के राजन साल्वी को हराया
उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत सभी विद्यालयों में क्षेत्र के आदिवासी के बच्चों के लिए फ्री स्कूलिंग की व्यवस्था है. साथ ही क्षेत्र में जितने भी आदिवासी जमीन का अतिक्रमण गैर आदिवासियों और किसी भी तरह की कंपनियों के द्वारा किया गया है, उसे ग्रामीण भारत के संविधान के अनच्छेद के तहत ग्राम सभा के जरिये अतिक्रमण मुक्त करवाया जा सकता है. बैठक में अनिल उरांव, महावीर उरांव, राजेश उरांव, श्यामदेव उरांव, जयराम उरांव, राहुल उरांव, भुट्टू उरांव, कलावती कुमारी, जीरामनी उरांव और विकास भगत समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-claims-12-shiv-sena-mps-ready-to-change-party-demand-for-reconciliation-arose-between-uddhav-thackeray-and-eknath-shinde-in-shiv-sena-meeting/">भाजपा

का दावा, 12 शिवसेना सांसद दल बदलने को तैयार, Shiv Sena की बैठक में ठाकरे और शिंदे के बीच सुलह की मांग उठी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही