Search

 
 
 

लातेहार : पीएम मोदी का महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने फूंका पुतला

 
Balumath, Latehar:  बालूमाथ प्रखंड के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम प्रखंड कार्यालय के समीप रैली निकाली. इसके बाद थाना चौक के पास पहुंच कर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. उन्होंने पीएम व केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर केंद्रीय एजेंसियां महागठबंधन के विधायकों और नेताओं को परेशान कर रही है. चुनाव के समय में भाजपा अक्सर ऐसी कार्रवाई करती है ताकि महागठबंधन कमजोर हो सके. लेकिन ऐसा नहीं होगा. महागठबंन के नेताओं ने विधायक अंबा प्रसाद के यहां ईडी की छापेमारी करने एवं राजद नेता सुभाष यादव को गिरफ्तार करने का विरोध किया. मौके पर राजद नेता सुरेश राम, बीरेन्द्र यादव, मनोज यादव, तुलसी राम, दशरथ यादव, विजय यादव, अजय साव, प्रेम यादव, लवकुश यादव, राजद युवा अध्यक्ष मो आलताफ अंसारी, मो जहूर बाबूलाल राम सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-12-home-guards-who-did-duty-on-fake-documents-dismissed/">धनबाद

: फर्जी दस्तावेज पर ड्यूटी करनेवाले 12 होमगार्ड बर्खास्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही