Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज का भव्य स्वागत

Latehar: प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज का लातेहार में भव्य स्वागत किया गया. राजन जी महाराज सड़क मार्ग से रांची से गढ़वा जा रहे थे. इसी दौरान लातेहार में आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम के द्वारा श्रीराम पतंजलि परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर संस्थान के संस्थापक रामनाथ अग्रवाल और श्याम अग्रवाल ने माल्यापर्ण कर उनका आशीर्वाद लिया. राजन जी महाराज ने लातेहार की खूबसूरती की बखान करते हुए कहा कि रास्ते में उन्हें काफी मनोरम दृश्य देखने को मिले. उन्होने उपिस्थत लोगों को श्रीराम कथा का श्रवण करने और उसे अपने जीवन में उतारने की अपील की. कहा कि सद्गुणों को यदि अपने जीवन में उतारा जाये तो साधरण मनुष्य भी सज्जन बन सकता है. जीवन में कभी शोर नहीं करें. ऐसा कर्म करें कि संसार में आपका शोर होने लगे. इसे भी पढ़ें: जेईई">https://lagatar.in/jee-main-exam-from-january-24-admit-cards-started-being-issued/">जेईई

मेन की परीक्षा 24 जनवरी से, जारी होने लगे एडमिट कार्ड

रांची के बाद गढ़वा में श्रीराम कथा वाचन

मौके पर सोमेश्वर शनि मंदिर के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका समेत कई लोग उपिस्थत थे. बता दें रांची के हरमू मैदान में राजन जी महाराज सात दिवसीय श्रीराम कथा का समापन कर गढ़वा जा रहे थे. गढ़वा में राजन जी महाराज का श्रीराम कथा कार्यक्रम 22 जनवरी से प्रारंभ हुआ. इसे भी पढ़ें:10">https://lagatar.in/gangrape-victim-missing-from-home-for-10-days-mother-appeals-to-police/">10

दिनों से घर से गायब है गैंगरेप पीड़िता, मां ने पुल‍िस से लगाई गुहार  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही