Latehar : सामूहिक विवाह समारोह समिति वनांचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल गढ़वा के तत्वावधान में आगामी 4 जून को सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा. उक्त आयोजन लातेहार के महुआडांड़ प्रखंड के सोहर पाट गांव में आयोजित किया जाना है. सामूहिक शादी की तैयारी को लेकर सोमवार को सोहर पंचायत सचिवालय में वर-वधू के बीच वस्त्र एवं विवाह के लिए जरूरी सामानों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-former-mla-amit-mahato-organized-a-marathon-race-on-the-issue-of-khatian/">लातेहार
: पूर्व एमएलए अमित महतो ने खतियान के मुद्दे को लेकर मैराथन दौड़ का किया आयोजन बता दें कि सामूहिक विवाह समारोह समिति वनांचल डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल गढ़वा के द्वारा प्रत्येक वर्ष सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष 11 जोड़ों की सामूहिक शादी होनी है. समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी सामूहिक शादी समारोह का आयोजन सोहर पाट गांव में किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से लोगों के बीच जाकर उनकी सेवा करने का अवसर मिलता है. मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, हेमचंद, कृपा सिंह, शेरू सिंह, रवि सोनी, अजय उरांव व गहनू उरांव समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : शिबू">https://lagatar.in/shibu-soren-lokpal-case-final-hearing-in-delhi-hc-on-july-12/">शिबू
सोरेन लोकपाल मामला : दिल्ली HC में 12 जुलाई को अंतिम सुनवाई [wpse_comments_template]
लातेहार : 4 जून को 11 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह

Leave a Comment