Search

 
 
 

लातेहार : छिपादोहर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की गार्ड बोगी हुई बेपटरी

 
200 मीटर तक कंक्रीट पर रगड़ाता रहा गार्ड बोगी, गुड्स गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा Barwadih, Latehar: लातेहार–बरवाडीह रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार की सुबह 4 बजे छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 248/3 के पास एक मालगाड़ी की गार्ड बोगी बेपटरी हो गई. बोगी कंक्रीट पर रगड़ाते हुए लगभग 200 मीटर तक चली गयी. गुड्स गार्ड अशोक कुमार की सूझबूझ से फौरन मालगाड़ी को रोका गया जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस संबंध में बताया जा रहा है कि मुगलशराय के लिए एक मालगाड़ी रवाना हुई थी. इसी दरम्यान छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप अप मेन लाइन में मालगाड़ी की गार्ड बोगी अचानक से बेपटरी हो गई और कंक्रीट पर रगड़ाने लगी. तभी गुड्स गार्ड अशोक कुमार ने इसकी जानकारी फौरन ही रेल चालक को दी. जिसके बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया. लगभग 3 घंटे तक रेल परिचालन बाधित रहा. वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता, स्टेशन अधीक्षक अनिल दिवेदी, आरपीएफ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ठाकुर, एआरटी टीम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं एआरटी कर्मियों के द्वारा बेपटरी हुई गार्ड बोगी को कुछ ही घंटो में पटरी पर लाया गया. इसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो पायी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rural-doctor-messiah-for-patients-in-rural-areas/">हजारीबाग

: ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए ग्रामीण डॉक्टर मसीहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही