Search

 
 
 

लातेहार: कक्षा तीन-सात के छात्रों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा जारी

 
Balumath (Latehar): बारियातु प्रखंड मुख्यालय समेत प्रखंड के 93 विद्यालयों में कक्षा तीन से सात तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 18 जनवरी से शुरू है. प्रभारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामप्रसाद यादव ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग दस हजार छात्र व छात्रायें भाग ले रहे हैं. परीक्षा आगामी 20 जनवरी तक चलेगी. पहले दिन कक्षा तीन से पांच तक के छात्रों की प्रथम पाली में गणित और दूसरी पाली में पर्यावरण की परीक्षा हुई. वहीं कक्षा छह व सात के छात्रों की प्रथम पाली में गणित और व दूसरी पाली में संस्कृत की परीक्षा हुई. रामप्रसाद यादव ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न हो चुकी है. उन्होंने प्रखंड के छात्र व छात्राओं को एकाग्र होकर परीक्षा में भाग लेने की अपील की. साथ ही कहा जो प्रश्न आप जानते हैं, पहले उसका हल करें. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/nia-is-interrogating-kuldeep-ganjhu-a-member-of-naxalite-misir-besra-squad-with-a-prize-of-one-crore/">एक

करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा दस्ता के सदस्य कुलदीप गंझू से एनआइए कर रही पूछताछ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही