Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बड़ा तालाब में कचरे का अंबार, स्थानीय लोगों ने नगर निगम से साफ-सफाई कराने की मांग की

Latehar : शहर के मेन रोड में एसबीआई के सामने स्थित बड़ा तालाब में गंदगी का अंबार लगा है. तालाब के बाहर भी चारों तरफ कचरे का ढेर लगा है. काफी दिनों से कचरे का अंबार लगा रहने के कारण तालाब का पानी भी काला दिखने लगा है. इसी गंदगी के बीच विभिन्न पूजा संघ व शैक्षणिक संस्थानों ने मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया. ऐसे में लोगों को मूर्ति विसर्जन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बड़ा तालाब का ऐसा हाल मूर्ति विसर्जन के पहले से ही था. पूजा के पहले भी इस तालाब की साफ-सफाई नहीं करायी गयी थी. ऐसे में स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तालाब की साफ-सफाई एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की हैं. बता दें कि यह तालाब मत्स्य कार्यालय परिसर में है. हालांकि मत्स्य विभाग इस तालाब को अपना कहने से इंकार करता है. मत्स्य विभाग तालाब की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत को जिम्मेवार ठहराता है. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपिता">https://lagatar.in/thoughts-and-ideals-father-nation-should-not-be-allowed-end-in-life-under-any-circumstances-hemant/">राष्ट्रपिता

के विचार और आदर्श किसी भी हाल में जीवन से समाप्त नहीं होने देना चाहिए : हेमंत
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही