Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रधानाध्यापिका को दी गई भावभीनी विदाई

Latehar: राजकीय मध्य विद्यालय, बाजार की प्रधानाध्यापिका सुनीता बेक को सेवानिवृत्ति के बाद एक सादे समारोह में भावभीनी विदाई दी गयी. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ऋषि कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजश्री पूरी मौजूद रहे. क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा में योगदान देने के साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि तय हो जाती है. उन्होंने सुनीता बेक के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. सदैव अपने अनुभवों से समाज का मार्गदर्शन करते हैं. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी श्रीमती बेक के शेष जीवन के लिए मंगलकामना की. मौके पर सुनीता बेक ने कहा कि उन्हें अपने सेवाकाल के हर पदस्थापन में बहुत कुछ सीखने को मिला. लातेहार की स्मृति सदैव उनके साथ रहेगी. इससे पहले विद्यालय के शिक्षक अमेरिका गुप्ता, सुनीता भास्कर, बबिता कुमारी, एफ लकड़ा समेत चंदन कुमार आदि ने उन्हें उपहार भेंट किया. विभाग के द्वारा उन्हें देना-पावना का भी भुगतान किया गया. इस अवसर पर स्वच्छता समन्वयक संजीत कुमार पांडेय, चंदन सिंह, सिंधु कुमारी, रॉबर्ट टोप्पनो समेत कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही