Latehar : रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 पर मनिका थाना क्षेत्र के करमाही ग्राम के पास एक बाइक व एक कार की सीधी भिडंत हो गयी. घटना गुरूवार की स़ुबह तकरीबन आठ बजे की है. इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. एक व्यक्ति का पैर और दूसरे का हाथ टूट गया है. समाजसेवी अख्तर अंसारी ने घायलों को मनिका के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया है. घटना का सूचना मिलने पर मनिका थाना एएसआई मिश्रा मांझी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लिया है. [wpse_comments_template]
लातेहार : कार और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल, एक का हाथ, दूसरे का पैर टूटा
Last Updated: Mar 07, 2024 12:00 AM (IST)