Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : हेमंत सोरेन 14 फरवरी को करेंगे डिग्री व महिला कॉलेज भवन का लोकापर्ण

Ashish Tagore Latehar: लातेहार जिला के लोगों को लंबे समय तक शैक्षणिक पिछड़ेपन का दंश झेलना पड़ा है. लेकिन अब जिला मुख्यालय की दो बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने वाली हैं. लातेहार में डिग्री व महिला कॉलेज भवन का लोकापर्ण 14 फरवरी को होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लातेहार में प्रस्तावित खतियानी जोहार यात्रा के दौरान इन भवनों का लोकापर्ण करेंगे. अगले सत्र से इन महाविद्यालयों में शैक्षणिक कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा. बता दें कि विधायक बैद्यनाथ राम लातेहार डिग्री व महिला कॉलेज खोलने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहे हैं. इसे भी पढ़ेंआदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rjd-meeting-will-be-held-in-jamshedpur-on-friday-kolhan-level-leaders-will-be-included/">आदित्यपुर

: जमशेदपुर में शुक्रवार को होगी राजद की बैठक, कोल्हान स्तरीय नेता होंगे शामिल

डिग्री कॉलेज खुलने से छात्रों को होगी सहुलियत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/2-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार जिला मुख्यालय में मॉडल डिग्री व महिला कॉलेज खुलने से छात्र व छात्राओं का काफी सहुलियत होगी. यहां के अधिकांश छात्र गरीब परिवार से आते हैं. स्कूल व इंटर तक की शिक्षा को छात्र किसी प्रकार पूरा कर लेते हैं. लेकिन उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्हें सोचना पड़ता है. कई छात्र ऐसे हैं जो मैट्रिक व इंटर के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं. ऐसे में अगर लातेहार में डिग्री व महिला कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ कर दिया जायेगा तो उन्हें भी अपने घरों में रहकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा. इसे भी पढ़ेंमनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-co-holds-meeting-with-ration-dealers-regarding-pds-empowerment/">मनोहरपुर

: पीडीएस सशक्तिकरण को लेकर सीओ ने राशन डीलरों के साथ की बैठक

क्या बोले विधायक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक बैद्यनाथ राम ने कहा कि लातेहार में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए वे शुरु से ही प्रयासरत रहे है. लातेहार एक पिछड़ा जिला है. जहां छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं. कॉलेज खुलने से छात्र यही रह कर पढ़ाई कर सकते हैं.

बनवारी साहू डिग्री कॉलेज छात्रों में जगा रहा शिक्षा का अलख

लातेहार में बनवारी साहू डिग्री कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगा रहा है. साल 1984 में बनवारी साहू महाविद्यालय की स्थापना की गयी थी. महाविद्यालय सरकारीकरण की सभी अहर्ताओं को पूरा करता है. बावजूद इसे सरकारी नहीं किया जा सका है. यहां के शिक्षक अल्प मानदेय पर क्षेत्र में शिक्षा का अलख जला रहे हैं. वहीं महाविद्यालय में फीस अधिक होने के कारण छात्र व छात्राओं को परेशानी होती है. इसे भी पढ़ें:  बर्फीली">https://lagatar.in/priyanka-chopra-enjoying-vacation-with-husband-and-daughter-amidst-snowy-hills/">बर्फीली

पहाड़ियों के बीच पति और बेटी के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही प्रियंका चोपड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही