Search

 
 
 

लातेहार : तेज रफ्तार का कहर, हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल

 
Latehar :  मंगलवार को सड़क हादसे में 2 बाइकसवार युवक अनियंत्रित होकर गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों युवक बाइक समेत सड़क से लगभग 30 फिट दूर खेत में जा गिरे. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सासंग बालूमाथ सड़क पर बरैनी के पास की है. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार काफी तेज गति से बाइक चला रहे थे, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई औऱ खेत में जा गिरी. स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा भेजा गया. युवकों के जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार घायल युवक की पहचान छठु भुइंया ग्राम गेरेंजा और बैजू भुइंया ग्राम सेरक बालूमाथ के रूप में गई है. दोनों घायलों की स्थिति गंभीर है. इसे भी पढ़ें–साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-fire-broke-out-in-sanathi-pala-due-to-the-spark-of-firecrackers/">साहिबगंज

: पटाखे की चिंगारी से सनठी पाला में लगी आग [wpse_comments_tempate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही