Search

 
 
 

लातेहारः तेज रफ्तार हाइवा पेड़ से टकराया, चालक गंभीर

इस दुर्घटना में हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टियरिंग में फंस गया.
 

Latehar : लातेहार के जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के एनएच 99 पर नचना ग्राम के पास तेज रफ्तार एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. इस दुर्घटना में हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टियरिंग में फंस गया.

बताया जाता है कि सड़क पर अचानक आये एक जानवर को बचाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई. स्थाकनीय राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना बारियातू थाना को दी. पुलिस का गश्ती दल व ग्रामीण मौके पर पहुंचे. आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया. उसे  तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया. उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. हाइवा बालूमाथ  से चतरा की ओर जा रहा था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही