Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीवीसी में हिंदी दिवस, हिंदी भाषा में काम करने पर जोर

Advertisement
Advertisement
Latehar: दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के द्वारा संचालित तुबेद कोयला खान कार्यालय में शुक्रवार को हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक (माइनिंग) जगेश कुमार मांडिये ने की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगेश कुमार मांडिये ने कहा कि डीवीसी को भारत सरकार की ओर से राजभाषा कीर्ति पुरस्कार प्रदान किया गया है. यह सामूहिक प्रयास के कारण ही संभव हो सका है. प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है. 14 सितंबर से अगले 15 दिनों तक हिन्दी पखवाड़ा मनाया जाता है. साल 1949 में 14 सितंबर को भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था. उन्होने कहा कि हमें हिंदी पर गर्व होना चाहिए. कोशिश की जानी चाहिए कि अपने कार्यालय के कार्य व दैनिक जीवन में हिंदी को अपनायें. इसे भी पढ़ें :UAE">https://lagatar.in/ed-seizes-assets-worth-rs-417-crore-in-uae-run-mahadev-betting-case/">UAE

से संचालित महादेव सट्टेबाजी मामले में ईडी ने 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

हिंदी ने देशवासियों को एकसूत्र में बांधा : अरविंद ठाकुर

वहीं महाप्रबंधक (माइनिंग) अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि हिंदी एक सरल व मृदु भाषा है. हिंदी भाषा ने पूरे देशवासियो को एक सूत्र में बांध कर रखा है. कार्यक्रम को डॉ. प्रशांत कुमार, अरविंदा साहू, शैलेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में लोगो ने हिंदी को अपनाने एवं इसके प्रचार प्रसार में अपनी सहभागिता निभाने की शपथ ली. कार्यक्रम में अभियंता दिवस की भी बधाई दी गयी और कहा गया कि आधुनिक भारत के निमार्ण में अभियंताओं की अहम भूमिका रही है. कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एचआर) रवि प्रकाश तिवारी ने किया. इस अवसर पर तुबेद कोल माइन के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार, वरीय प्रबंधक (मेकनिकल) सच्चिदानंद दास व मनोज कुमार, डीजीएम दीपक कुमार, अमित प्रसाद के अलावा डेवलेक्टो माइनिंग के बलराम पांडेय, विद्युत बेलथोरिया समेत अन्य कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-case-related-to-illegal-shopkeepers-was-heard-in-the-court-of-sail-estate-officer/">किरीबुरू

: सेल की सम्पदा पदाधिकारी के न्यायालय में अवैध दुकानदारों से जुड़ी मामले की हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही