Search

 
 
 

लातेहारः हिंदुओं को जनसंख्याक दर बढ़ाने की जरूरत- मिलिंद परांडे

मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं को जनसंख्या दर बढ़ाने की जरूरत है. क्योंकि हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से कमी आ रही है. समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उसमें कोई बुराई नहीं है.
 

Latehar : विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदुओं को जनसंख्या दर बढ़ाने की जरूरत है. क्योंकि हिंदुओं की जनसंख्या में तेजी से कमी आ रही है. समाज की रक्षा के लिए अगर शस्त्र उठाना पड़े तो उसमें कोई बुराई नहीं है. परांडे शनिवार को लातेहार जिले के बालूमाथ के जोगियाडीह बिरसा मैदान में  आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को बतौर मुख्यह अतिथि संबोधित कर रहे थे.


उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज नशा की गिरफ्त में जा रहा है. इससे समाज खोखला हो रहा है. उन्होंने खासकर युवाओं से नशापान से दूर रहने की अपील की. इससे पहले विधायक प्रकाश राम व अन्य  अतिथियों ने दीप प्रज्जकवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.


प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने की दरकार है. हमें  जात-पात में नहीं बंटना है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने गो हत्या बंद करने, लव जिहाद से समाज की बेटियों को बचाने, गांव में ईसाई मिशनरियों का प्रवेश बंद करने, जातिगत भेदभाव नहीं करने, समाज की लड़कियों के मुसलमान के घर जाने से बचने पर जोर दिया. मौके पर रंगनाथ, जानकी नंदन राणा, शशिभूषण गुप्ता, दीपक कुमार, सत्येंद्र कुमार, रवि सिंह, कृष्णा यादव, सोनू सिंह, रवि रजक, बबलू चौरसिया, लालदेव गंझु, अखिलेश भोक्ता, रौशन गुप्ता, विशाल कुमार, दिवाकर कुमार, अमित कुमार, अर्जुन साव, पिंटू कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही