Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत हॉकी प्रतियोगिता, अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह

लातेहार : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत महुआडांड़ थाना क्षेत्र के संत जोसेफ विद्यालय मैदान में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावा डायन कुप्रथा व सड़क सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया. हॉकी प्रतियोगिता में खपरताला, बहेराटोली, गोठगांव और अक्सी गांवों की टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच खपरताला व गोठगांव के बीच खेला गया, जिसमें खपरतला की टीम 1-0 विजयी हुई. प्रतिभागियों के बीच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुजूर और थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने पुरस्कारो का वितरण किया. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-mother-and-son-drank-pesticide-after-an-argument-son-died-mother-serious/">बेरमो

: कहासुनी के बाद मां-बेटे ने पीया कीटनाशक, बेटे की मौत, मां गंभीर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डायन कुप्रथा को लेकर किया गया जागरूक

हॉकी प्रतियोगिता के बाद डायन कुप्रथा को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. कलाकारों ने डायन प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया. कहा कि अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाना चाहिए ना कि किसी ओझा गुणी के पास. डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से मानव तस्करी और बाल मजदूरी को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य इस्तेला नागेशिया, पुअनि संजय रत्न, रतन टुडू, रौशन कुमार, एसआई जोसेफ लकड़ा व पंचायत के कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :दुष्कर्मियों">https://lagatar.in/police-should-arrest-the-misdemeanors-and-give-them-severe-punishment-mp/">दुष्कर्मियों

को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाए पुलिस : सांसद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही