Search

 
 
 

लातेहार : गायत्री परिवार में होली मिलन समारोह का आयोजन

 
Latehar : शहर के चंदनडीह ग्राम स्थित प्रज्ञा कुंज में अखिल विश्व गायत्री परिवार ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया. गायत्री परिवार के समन्वयक दिलेश्वर यादव ने कहा कि होली आपसी सोहार्द व प्रेम का पर्व है. हमें इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए. होली हमें अपने अंदर की बुराईयों को मिटाने का संदेश देता है. रितेश कुमार ने बताया कि गायत्री परिवार नशा मुक्ति का संदेश देता है. जब तक हम नहीं सुधरेंगे, तब तक हम दुनिया के सुधरने की अपेक्षा नहीं कर सकते हैं. बताया कि गायत्री परिवार में मुंडन संस्कार समेत अन्य 16 संस्कार किये जाते हैं. मौके पर परिवाचक कौशल शर्मा, बलिराम सिंह, बबन पासवान, अरविंद पांडेय, संदीप प्रसाद, प्रकाश गुप्ता, संचित प्रजापति, अनिता देवी, उर्मिला देवी, पुष्प वर्मा, विरेंद्र प्रसाद, रमेश उरांव, कमलेश उरांव, प्रकाश गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, लव कुमार तिवारी व हिमांशु कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही