Search

 
 
 

लातेहार: एसबीआई में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

 
Latehar: भारतीय स्टेट बैंक, लातेहार में ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड के जवान रामनरेश मांझी की मौत मंगलवार शाम को हो गयी. बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. रामनरेश मांझी पाटन थाना क्षेत्र के पचकरिया का रहने वाला था. बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह बैंक में अचानक बेहोश हो कर गिर गया. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बैंक कर्मियो द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. झारखंड ऑल इंडिया होम गार्ड वेलफेयर एसोसियेशन के लातेहार जिलाध्यक्ष कुमुद चौबे ने बताया कि प्रावधानों के अनुसार, मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा व अन्य लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे. रामनरेश सिंह पिछले मात्र तीन माह से एसबीआई बैंक, लातेहार मे पदस्थापित था. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/ed-warns-rims-management-pankaj-mishra-breaks-jail-manual-you-will-be-responsible/">रिम्स

प्रबंधन को ED ने चेताया, पंकज मिश्रा ने तोड़ा जेल मैनुअल तो जिम्मेदार होंगे आप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही