Latehar : जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटकी जंगल के पास स्थित एनएच 75 पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार जेपीएस बस और कार की आमने-सामने टकर हो गयी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बस और कार के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.
लातेहार : बस और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, दर्जन भर घायल
Last Updated: Oct 13, 2024 12:00 AM (IST)