Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आखिर श्रद्धालु महाशिवरात्रि मेला परिसर पहुंचेंगे कैसे?

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar: शहर के बाजारटांड़ में महाशिवरात्रि मेला लगने में अब मात्र एक सप्ताह का समय बचा है. आठ मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर प्राचीन शिव मंदिर परिसर में यह मेला लगेगा. नगर पंचायत के द्वारा मेला की बंदोबस्ती कर दी गयी है. इस साल मेला की बंदोबस्ती 23 लाख सात हजार रूपये में हुई है. यह अब तक की सर्वाधिक डाक है. पिछले साल मेला की बंदोबस्ती मात्र आठ लाख रूपये में की गयी थी. मेला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है. बाहर से आने वाले झूला व मौत का कुआं समेत अन्य कारोबारियों ने प्रतिष्ठान लगाना शुरू कर दिया है. अग्निशमन कार्यालय के पास झूला आदि लगाये जा रहे हैं. लेकिन दीगर बात यह है कि अगर मेला में लोग सुलभ ढंग से नहीं पहुंच पाये तो मेले की तैयारी धरी की धरी रह जायेगी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-sp-took-charge-after-worshiping-in-rajrappa/">रामगढ़

: रजरप्पा में पूजा करने के बाद एसपी ने संभाला पदभार

तीन रास्तों से पहुंचा जा सकता है मेले में

बता दें कि बाजारटांड़ शिवरात्रि मेला में पहुंचने के तीन सुलभ रास्ते हैं. एक तो एनएच- 75 से चेकनाका मोड़ के पास से मेला में पहुंचा जा सकता है. दूसरा शिवपुरी-जुबली रोड से मेला पहुंचा जा सकता है और तीसरा रास्ता बानपुर होकर मेले में पहुंचता है. एनएच्-75 से मेला में जाने वाले मुहाने पर ही सड़क जर्जर है. गत दिनों हुई बारिश में यहां जल जमाव हो गया था. यहां पैदल चलने वालों को भी परेशानी होगी. वहीं शिवपुरी-जुबली रोड में अविस्थत जायत्री नदी में इन दिनों पुल का निर्माण कराया गया है. हालांकि पुल का निर्माण हो गया है, लेकिन अभी तक मलबा और निर्माण सामग्रियां निर्माण स्थल पर ही पड़ी हैं. जबकि गार्डवाल का निर्माण कार्य अभी जारी है. हालांकि निर्माण कार्य स्थल पर तैनात मुंशी ने कहा कि महाशिवरात्रि से पहले रास्ता को दुरूस्त कर लिया जायेगा. अगर शिवरात्रि से पहले इस दुरूस्त नहीं किया गया तो मेला में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होगी. बानपुर से मेला आने वाले रास्ते की भी यही स्थिति है. बानपुर पथ में सड़क में गड्डे ही गड्डे हैं. यहां पैदल भी चलना मुश्किल है. बता दें कि बानपुर पथ में ही मवेशी पालक अपनी पशुओं की खरीद-बिक्री करते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/lagaya-ja-raha-maut-ka-kuwan_441-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ban-on-black-attire-thousands-of-people-returned-from-pms-meeting-venue/">धनबाद

: काले परिधान पर लगी रोक, पीएम की सभा स्थल से लौटाए गए हजारों लोग

क्या कहते हैं नगर प्रशासक

इस संबंध में पूछे जाने पर नगर प्रशासक राजीव रंजन ने कहा कि पुल के संवेदक को महाशिवरात्रि मेला से पहले एप्रोच पथ को दुरूस्त कर लेने का निर्दश दिया गया है. उन्होने कहा कि उस पथ में रात में सुगम आवागमन के लिए स्ट्रीट लाइट भी लगाया जायेगा. लोगों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही