Search

 
 
 

लातेहार: पेड़ों की टहनियां नहीं हटायी गयी तो कैसे होगी वट सावित्री पूजा

 
Latehar: शहर के गुरुद्वारा रोड में शनिवार की दोपहर आई तेज आंधी-पानी के कारण बरगद का एक विशाल पेड़ गिर गया था. हालांकि पेड़ गिरने के बाद नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा पेड़ के टहनियों की छटाई करवायी गयी थी. लेकिन समुचित तरीके से पेड़ की टहनियों को नहीं हटाया गया है. स्थानीय मोहल्ले वासी बिजेंदर दास, प्रियांशु रंजन, सुमित कुमार, प्रकाश साहू व राजू साहू समेत कई लोगों ने कहा कि मोहल्ले की सड़क पर पेड़ गिरा हुआ है, परंतु इसे पूरे तरीके से हटाया नहीं गया है. जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है. आगामी छह जून को इसी वृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा की जायेगी. सैकड़ों की संख्या में सुहागन महिलाएं यहां पूजा पाठ करती हैं, अगर गिरे हुए पेड़ को नहीं हटाया गया तो वट सावित्री पूजा के दौरान महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. मोहल्ले वासियों ने गिरे हुए बरगद पेड़ को जल्द से जल्द हटाने की मांग नगर पंचायत के प्रशासक से की है. इसे भी पढ़ें -CEC">https://lagatar.in/cec-rajiv-kumar-said-more-than-64-crore-voters-created-a-world-record-by-voting/">CEC

राजीव कुमार ने कहा, 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने वोट देकर विश्व रिकॉर्ड बनाया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही