Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : चर्च परिसर में गिरा विशाल पेड़, एक की मौत

ईस्टर की प्रार्थना के दौरान हुई घटना से अफरा-तफरी मसीही समुदाय के लोग चर्च के बाहर कर रहे थे प्रार्थना Barwadih (Latehar):  प्रखंड के कैथोलिक चर्च ईस्टर के पूर्व शनिवार की रात्रि प्रार्थना के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, फादर देवनिश कुजूर प्रार्थना कर रहे थे. इसी दौरान तेज आंधी–तूफान शुरू हो गई और चर्च परिसर में लगा एक विशालकाय पेड़ गिर गया. घटना में प्रखंड के खूरा पंचायत के बभंडीह निवासी थॉमस बारा के पुत्र मनमोद बारा (35) की पेड़ के नीचे आने से मौत हो गई. मनमोद बारा मूलत: गुमला जिले के जैरागी का रहने वाला था. वह बरवाडीह में अपने भाई दिलीप बारा के पास रह कर पेंट-पुट्टी का काम करता था. जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा में अधिक भीड़ होने के कारण मसीही समुदाय के लोग चर्च के बाहर भी प्रार्थना कर रहे थे. इसी दौरान मौसम का रूख अचानक बदल गया और देखते ही देखते आंधी-तूफान शुरू हो गया. इतने में एक विशालकाय पेड़ परिसर में गिर गया और मनमोद बारा उसके नीचे दब गया. गंभीर रूप से घायल हालत में उसे बरवाडीह अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में तुंबागढ़ा अस्पताल के पास उसकी मौत हो गई. बरवाडीह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. इसे भी पढ़ें-मोदी">https://lagatar.in/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%a8/">मोदी

जी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं, ताला मरांडी को जिताएं : कर्मवरी सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही