Search

 
 
 

लातेहार : मतदाता जागरूकता को लेकर बनायी गयी मानव श्रृंखला

 
निकाली गई डेमोक्रेसी रैली Latehar:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह के निर्देश पर आसन्न लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को मानव श्रृंखला बनायी गयी. उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुरजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया. इसके बाद कृषि कार्यालय से डेमोक्रेसी रैली निकाली गई. रैली समाहरणालय, बाईपास चौक व थाना चौक से होते जिला खेल स्टेडियम पहुंची. इस दौरान मतदाताओं से आगामी 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी. छात्र-छात्राओं ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाए. विशाल मानव श्रंखला में मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-nda-candidate-nityanand-rai-filed-nomination-from-ujiarpur-gave-affidavit-of-assets-worth-rs-15-45-crore/">बिहार

:  उजियारपुर से राजग प्रत्याशी नित्यानंद राय 15.45 करोड़ की संपत्ति के मालिक

डीडीसी ने मतदान करने की शपथ दिलाई

कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त ने सभी को निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलायी. इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता गीत एवं सेल्फी स्टैंड में लिखे स्लोगन के माध्यम से 20 मई को लोकतंत्र के महापर्व में शतप्रतिशत मतदान में सहभागिता के लिए मतदाताओं को जागरूक किया गया. मौके पर आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिप सदस्य विनोद उरांव, स्वीप नोडल पदाधिकारी अनिल मिंज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी श्रेयांश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, बनवारी साहू कॉलेज के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी, एनएसएस नोडल नवल किशोर प्रसाद समेंत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/online-webinar-organized-for-jharkhand-police-officers-related-to-three-new-criminal-laws/">झारखंड

पुलिस के अफसरों के लिए तीन नये क्रिमिनल लॉ से संबंधित ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही