Search

 
 
 

लातेहार : मानव दिवस कर्मियों ने एई और एजेंसी पर लगाया प्रताडि़त करने का आरोप

 
Latehar : जिले के बरवाडीह 33/11 विद्युत शक्ति उप केंद्र, गारू व सोनवार विद्युत उप केंद्र में कार्यरत मानव दिवस कर्मियों ने विभाग के सहायक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी पर उन्हें प्रताडि़त करने एवं काम से निकाल देने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में उन्होंने कहा कि वे लोग वर्ष 2016 से कार्य कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नयी एजेंसी व संवेदक के द्वारा पुराने कर्मियों को हटा कर नये कर्मियों को बहाल करने की धमकी दी जाती है और इसमें सहायक अभियंता की भी संलिप्पता है. काम में बने रहने के लिए इनके द्वारा नाजायज राशि की मांग की जाती है. कर्मियों ने कहा कि कार्यकारी एजेंसी के द्वारा कई मानव दिवस कर्मियों को हटा भी दिया गया है, इस कारण वे सशंकित हैं. ज्ञापन सौंपने वालों में विनय प्रवीण कुजूर, दामोदर मेहता, रामनारायण सिंह, दीपू पासवान,मनोरंजन उरांव, सुनील मिंज, आरिफ हुसैन, मो. सकलेन, उपेंद्र प्रसाद, रामेश पासवान व शीतल पासवान का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें–चांडिल">https://lagatar.in/chandil-students-of-singhbhum-college-danced-a-lot-in-karam-mahotsav/">चांडिल

: करम महोत्सव में खूब थिरके सिंहभूम कॉलेज के छात्र-छात्राएं [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही