Search

 
 
 

लातेहार : मानव तस्कर ने किया आदिम जनजाति समुदाय की दो लड़कियों से दुष्कर्म,छानबीन जारी

 
Latehar: मानव तस्कर के द्वारा आदिम जनजाति समुदाय की दो बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने का आरोप विजय सिंह नाम के व्यक्ति पर लगा है. यह मामला जिले के चंदवा थाना क्षेत्र का है. दोनों पीड़िता ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी अंजनी अंजन को आवेदन भी दिया है. इसके बारे में चंदवा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें - चुनावी">https://lagatar.in/kapil-sibal-asked-pm-modi-and-mohan-bhagwat-what-do-you-think-about-ramraj/">चुनावी

सरगर्मी के बीच कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी, मोहन भागवत से पूछा, रामराज के बारे में क्या खयाल है?

पैसे की मांग की तो तस्कर ने डराया धमकाया

पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि ढाई साल पहले विजय सिंह नाम के व्यक्ति ने चटुआग गांव निवासी महिला की मदद से हमलोगों को काम दिलाने की बात कही थी. काम के लिए हमें दिल्ली ले जाया गया था. दिल्ली में एक सप्ताह रखने के बाद एक लकड़ी को घर में काम करने के लिए जयपुर भेज दिया और दूसरी लड़की को दिल्ली में ही एक घर में काम करने के लिए भेज दिया गया. लगभग ढाई साल काम करने के बाद जयपुर से पहली लड़की घर आने की बात बोलकर वहां से निकल गयी. आते समय उसे घर के मालिक की ओर से सिर्फ 40 हजार रुपये ही दिया गया. वहीं दूसरी लड़की ने भी दिल्ली से घर आने की ज़िद की, तो तस्कर विजय ने उसे चंदवा पहुंचा दिया. लेकिन जब लड़की ने ढाई साल के अपमे काम के पैसे मांगे तो उसे तस्कर ने डराया और धमकी भी दी.

अनजान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया

तस्कर से पहली लड़की ने अपना बकाया और दूसरी ने काम के सारे पैसे मांगे तो तस्कर ने धनकी दी. जब दोनों लड़कियों ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो तस्कर विजय ने दोनों को 9 सितंबर को फोन कर लातेहार बुलाया. तस्कर दोनों लड़कियों को दिनभर इधर-उधर घुमाता रहा. जब दोनों फिर से पुलिस को फनो करने की बात कहने लगीं तो तस्कर ने दोनों का फोन छीन लिया. फिर फोन से सिम निकालकर उसके तोड़ दिया. इसके बाद तस्कर दोनों लड़कियों को उसी रात अनजान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया. सुबह होतो ही दोनों लड़कियां किसी तरह से वहां से भागकर अपने घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बतायी. दोनों लड़कियों के परिजन 12 सितंबर उन्हें साथ लेकर चंदवा थाना पहुंचे और थाना में विजय सिंह व महिला दलाल के खिलाफ लिखित आवेदन दिया. आवेदन के दूसरे दिन आरोपी महिला व दोनों पीडिता को थाना बुलाकर पूछताछ की गयी. लेकिन पूछताछ के बाद आरोपी महिला और दोनों पीड़िता को घर भेज दिया गया. इस मामले में थाना प्रभारी ने 20 सितंबर को दोनों पीड़ित लड़कियों को थाना बुलाया गया और 36 घंटे तक उन्हें थाना में बैठाए रखा. दोनों पीड़िताओं को जब थाने से न्याय नहीं मिला, तो वे लातेहार एसपी अंजनी अंजन से मिलने उनके कार्यालय पहुंची और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/ips-officers-jharkhand-hands-did-not-tremble-while-giving-shoulder-rajesh-kumars-carnivore/">झारखंड

के IPS अफसरों- राजेश कुमार की अर्थी को कंधा देने का साहस कहां से आया आपमें, श्रद्धांजलि देते वक्त हाथ नहीं कांपे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही