Search

 
 
 

लातेहार : सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

 
Latehar: रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर शहर के चेकनाका मोड़ के पास एक अनियंत्रित ऑटो बाइक सवार क टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनो को रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया है. मनिका से बाइक सवार दिवाकर दुबे अपनी पत्नी उषा देवी के साथ लातेहार आ रहे थे. इसी दौरान चेकनाका मोड़ पर सड़क पर बकरी आ जाने के कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया और सामने बाइक से आ रहे दिवाकर दुबे से टकरा गया. इसके बाद ऑटो सड़क पर ही पलट गया. हादसे में बाइक सवार दिवाकर दुबे के चेहरे और उषा देवी के सिर पर काफी चोट आयी है. दोनो का चेहरा खून से लहू लुहान हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ऑटो से दोनो को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. प्राथमिक इलाज के बाद दोनो को रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को जब्त कर लिया. दुर्घटना में ऑटो की चपेट में आ कर बकरी मर गयी. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/shashi-tharoor-in-lok-sabha-accused-modi-government-of-economic-mismanagement-said-people-were-betrayed/">लोकसभा

में शशि थरूर ने मोदी सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया, कहा, लोगों के साथ विश्वासघात हुआ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही