Search

 
 
 

लातेहार : पति ने पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला, गिरफ्तार

 
Garu, Latehar: एक पति ने पीट पीट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना गारू थाना क्षेत्र के कबरी कोटाम गांव की है. राजू यादव ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उदे्श्य से राजू यादव ने पत्नी के शव को जंगल में ले जा कर जलाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार गुमला जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के करवा जंगल मे एक महिला का अधजला शव ग्रामीणो ने देखा. ग्रामीणो ने इसकी सूचना विशुनपुर पुलिस को दी. सूचना मिलने पर विशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर महिला के शव को बरामद किया. महिला की पहचान सीमा देवी पति राजू यादव के रूप मे हुई. इसके बाद विशुनपुर पुलिस ने इसकी सूचना गारू थाना प्रभारी सोनू कुमार को दी. सूचना पर सोनू कुमार ने आरोपी पति राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. शनिवार देर शाम विशुनपुर पुलिस गारू पहुंची और आरोपी को अपने साथ गुमला ले गयी. मृतक के मायके वालो ने बताया कि राजू यादव हमेशा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. दोनो की शादी 13 साल पहले हुई थी और शादी के बाद से ही राजू उसके साथ मारपीट करता रहता था. राजू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया हैं. इसे भी पढ़ें-अर्जुन">https://lagatar.in/arjun-claimed-victory-in-gandey-said-gandey-has-to-be-saved-and-outsiders-should-be-driven-away/">अर्जुन

ने किया गांडेय में जीत का दावा, कहा- गांडेय को बचाना है बाहरी को भगाना है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही