Search

 
 
 

लातेहारः घरेलू विवाद में पति ने पत्नी व 3 साल के बेटे की कर दी हत्याा, फरार

थाना प्रभारी ने बताया कि मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी सोनामणि देवी के साथ झगड़ा हुआ था. बात इतनी बढ़ गयी कि पति ने पत्नी व तीन साल के बेटे सूरज उरांव की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. आरोपी पति फरार है.
 

Latehar : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. गणेशपुर गांव के मोहनलाल उरांव ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गया. सूचना मिलते ही छिपादोहर थाना प्रभारी रितेश कुमार राव दल- बल के साथ मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. थाना प्रभारी ने बताया कि मोहनलाल उरांव का अपनी पत्नी सोनामणि देवी के साथ कुछ बातों को लेकर झगड़ा हुआ था.

बात इतनी बढ़ गयी कि पति ने पत्नी व तीन साल के बेटे सूरज उरांव की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति फिलहाल फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. शवों को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जायेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही