Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: फुलबसिया कोलसाइडिंग में लगी आग की चपेट में आये पति, पत्नी व दो बच्चे

Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में सीसीएल द्वारा संचालित फुलबसिया कोलसाइडिंग में मानकों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है. ताजा मामला तब देखने को मिला जब उमेश प्रजापति अपनी पत्नी ममता देवी, व दो बच्चों के साथ होली मनाने अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान फुलबसिया कोलसाइडिंग के पास सीसीएल द्वारा भंडारित कोयले में आग लगी हुई थी. अंधेरे के कारण बाइक चालक उमेश प्रजापति को कोयले की आग दिखाई नहीं दी. जिससे अनियंत्रित होकर आग लगे कोयले की ढेर में बाइक समेत धंस गया. जिससे पति, पत्नी व 2 बच्चे आग में झुलस गए. घटना की जानकारी मिलने पर अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी प्रेम कुमार व मुख्तार अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान घायलों को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिये रांची के रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें:  तिसरी">https://lagatar.in/third-in-a-minor-dispute-the-brother-brutally-beat-the-brother/">तिसरी

: मामूली विवाद में भाई ने की भाई की बेरहमी से पिटाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही