Search

 
 
 

लातेहार : अगर आप अयोध्या जा रहे हैं तो पुलिस को सूचना दें : एसपी

 
Latehar : आगामी 22 जनवरी को श्रीरामजन्म भूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर डीसी हिमांशु मोहन की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए एक बैठक समाहरणालय सभागार में की गयी. बैठक में डीसी ने 22 जनवरी को पूरी मुस्तैदी से प्रशासनिक व पुलिसिया तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया. मौके पर संबोधित करते हुए एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि अगर आप 22 जनवरी के अयोध्या के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं तो इसकी सूचना पुलिस को अवश्य दें. चाहे आप सड़क मार्ग से जायें या फिर रेल मार्ग से. इसकी सूचना पुलिस को दें. यह आपकी सुरक्षा के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर आप किसी वाहन में सामूहिक रूप से जा रहे हों और वाहन में बैनर आदि लगा हो, जिससे यह पता चले कि आप प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करने अयोध्या या रांची जा रहे हैं तो भी इसकी सूचना पुलिस को दें. एसपी ने 22 जनवरी के कार्यक्रम के तहत शहर में आयोजन कर रहे आयोजन समितियों को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन करने की अपील की. उन्होंने शोभा यात्रा के दौरान भड़काऊ गाने या विद्वेष वाले गाने बजाने पर डीजे साउंड एवं गीत बजाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही.

ड्रोन से की जायेगी निगरानी

एसपी ने कहा कि पूरे कार्यक्रम की ड्रोन से निगरानी की जायेगी. उन्होंने आयोजन स्थलों के आसपास सीसीटीवी भी लगवाने की बात आयोजकों से कही, ताकि अप्रिय घटना होने पर असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके. उन्होंने कहा कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. उन्होंने शोभा यात्रा की रूट चार्ट पुलिस को देने की बात कही और इसकी अनुमति लेने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही