Search

 
 
 

लातेहार : आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को किया सम्मानित

 
Latehar:  पलामू पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा ने पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. लातेहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक ललित मीणा के अलावा कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे. आईजी राजकुमार लकड़ा ने प्रशिक्षु आइपीएस ललित मीणा, तत्कालीन अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, दिलू लोहार, डीएसपी प्रदीप कुमार साव, लातेहार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, चंदवा थाना प्रभारी शिवम कुमार, बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह, मनिका थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, पुअनि रोहित कुमार महतो, राज रौशन सिन्हा, गौरव सिंह, मो शाहरूख दिवाकर धोबी, गौतम कुमार, सअनि कुबेर प्रसाद देव, पुअनि शुभम कुमार, दीपक नारायण सिंह, कुंदन कुमार, दिलीप कुमार दास, लालेश्वर पासवान, धमेंद्र सिंह सरदार, प्रदीप कुमार राय व राजकुमार तिग्गा समेत कई पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-for-investigation-into-the-mysterious-death-of-bureau-chief-of-rashtriya-naveen-mail-ajay-singh/">लातेहार

: राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ अजय सिंह की रहस्यमयी मौत की जांच की मांग

आईजी ने एसपी की थपथपायी पीठ

मौके पर पलामू आईजी राजकुमार लकड़ा ने कहा कि पुरस्कार मिलने से ऊर्जा मिलती है. उन्होंने पुलिसकर्मियों को दुगने उत्साह से कार्य करने की अपील की. वहीं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन की प्रशंसा करते हुए आईजी ने कहा कि एसपी की टीम ने एक सामूहिक रूप से प्रयास कर कई सफलता हासिल की है. जबकि एसपी अंजनी अंजन ने कहा कि लातेहार पुलिस की सफलता जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की सफलता है. कार्यक्रम में मंच का संचालन पुलिस प्रशिक्षक मुज्जफर आलम ने किया. इस मौके पर पुलिस के कई अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चतरा">https://lagatar.in/with-chatra-the-entire-state-is-getting-proper-development-satyanand-bhokta/">चतरा

के साथ पूरे प्रदेश का हो रहा है समुचित विकास- सत्यानन्द भोक्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही